BREAKINGCHANDIGARHDOABAMAJHAMALWAPOLITICSPUNJAB

पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल की फिर बिगड़ी तबीयत ; प्राइवेट अस्पताल के ICU में भर्ती, डॉक्टर कर रहे मैडिकल चेकअप

जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरों) : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को आज सुबह एक बार फिर अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया है, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ICU में दाखिल कर दिया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रखे हुए है। इस दौरान उनके बेटे सुखबीर बादल साथ हैं। PunjabKesariगृह मंत्री अमित शाह ने भी फोन पर उनसे बातचीत करके उनका हालचाल जाना और उनके स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है। बता दे कि प्रकाश सिंह बादल 95 साल के हो चुके हैं। 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल की बीते कुछ समय से लगातार सेहत ढीली चल रही है। गौरतलब है कि बीते साल जून 2022 को सीने में दर्द के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें छुट्‌टी तो मिल गई, लेकिन सितंबर 2022 को उन्हें फिर सेहत ढीली होने के बाद PGI लाया गया था। तकरीबन 6 महीनों के बाद अब उन्हें दोबारा अस्पताल लाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!