जालंधर (हितेश सूरी) : पंजाब सरकार की तरफ से जालंधर नार्थ में लोगो को सुविधा देने हेतु विशेष सुविधा कैंप लगाया जा रहा है। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए वार्ड के सैकटरी सुमित कालिया व प्रधान हरभजन संधू ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से लोगो को सुविधा प्रदान करने के लिए विशेष कैंप लगाए जा रहे है ताकि लोगो को अपने इलाके में ही सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि इसी श्रृंखला में पंजाब सरकार द्वारा जालंधर नॉर्थ हल्के में 22 फरवरी दिन वीरवार को दोपहर 1:30 बजे से शाम 5 बजे तक सुविधा कैंप का आयोजन सदा सुख चोपड़ा एस डी पब्लिक स्कूल संतोखपुरा में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह कैंप पुराने वार्ड नंबर 59,60 व नए बने वार्ड नं 75,76 मे लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैंप में लोग अपने जन्म सर्टिफिकेट, आमदनी सर्टिफिकेट, लेबर कार्ड, आधार कार्ड, बिजली विभाग, सैनटरी विभाग, बुढ़ापा पैंशन, मैरिज सर्टिफिकेट, विधवा पैंशन, फर्द निकालना, जाति सर्टिफिकेट, मृत्यु सर्टिफिकेट से सम्बंधित कार्य करवा सकते है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा लोग कैंप में अन्य प्रकार के काम भी करवा सकते है। उन्होंने कहा कि लोगो को इस सुविधा का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेना चाहिए। इस मौके पर सुमित कालिया व हरभजन संधू ने समूह क्षेत्रवासियों को सुविधा कैंप में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
Related Articles
🔴कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा – आम आदमी पार्टी ने कुनबा जोड़ा ; बड़ी मशक्तों से बना मेयर ; महिला पार्षद को नहीं मिला कोई पद
🔴आप कैडर के पार्षदों को नहीं मिली प्राथमिकता, वर्कर से लेकर हल्का इंचार्ज और चेयरमैन दुविधा मे ; अधिकांश नेता घिसट पुस्ट के कार्यक्रम मे हुए शामिल
12/01/2025
आप विधायक की गोली लगने से हुई मौत: लुधियाना में बाजार बंद, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव, जांच में जुटी पुलिस ; मौत से पहले विधायक की चौंकाने वाली गतिविधियां आयी सामने
11/01/2025